Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को जिप सदस्य ने किया सम्मानित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया। यात्री शेड के समीप झंडोत्तोलन कर मनाया गया आजादी का पर्व।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के यात्री शेड के समीप धूमधाम से देश की आजादी का पर्व झंडोत्तोलन कर मनाया गया। यहां मुख्य रूप से जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगीत गाकर झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात गोमियां के 12 स्वतंत्रता सेनानी के नाम लिखे शिलापट्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य ने कहा कि गोमियां की धरती भी वीरों की धरती है। हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया था। मौके पर समाज सेवी दुलाल प्रसाद, रामजी प्रसाद, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, शंभू लाल, शीला रानी, बिट्टू नायक, राजकुमार यादव, सुभाष नायक सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *