विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला परिषद भाग दो गोमियां से जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है। मौके पर गोमियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौडे सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
गोमियां बैंक मोड़ स्थित मां गायत्री गेस्ट हाउस में 8 दिसंबर को भाग संख्या दो के आठ पंचायत से एक महिला और एक पुरुष को जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने चयन कर पत्र सौंपा। यहां आयोजित चयन समारोह में मंच का संचालन एवं समापन रोहित यादव ने किया।
मौके पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि उनका परिषद क्षेत्र बहुत बड़ा है और जन समस्याएं अधिक है। कार्य अधिक से अधिक हो और समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो। इसके लिए ही उन्होंने अपने क्षेत्र से प्रतिनिधि रखने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है ताकि महिला अपना हर दु:ख दर्द एक महिला से कह सके और उनकी बातों को समझा जा सके। विकास कार्यों में उनकी भागीदारी हो और कदम से कदम मिलाकर चले।

इस अवसर पर उप प्रमुख अनिल महतो, राकेश बर्मा, चयनित सदस्य सोनी साहू (पलिहारी), ओम किंकर एवं संजू देवी (गोमियां), नरेश साव (पलिहारी), प्रकाश करमाली तथा सुनीता टूडू (सियारी), सुमित ठाकुर तथा सुनीता देवी (ससबेडा पूर्वी), प्रतीक प्रसाद तथा ज्योति देवी (ससबेडा पश्चिमी), सुरेश राम तथा नूनी देवी (खम्हरा), आदि।
सरवन कुमार तथा प्रमिला देवी (पचमो), प्यारे लाल महतो तथा लक्ष्मी देवी (रहावन), चंदन उरांव तथा अशोक महतो (तिलैया), रानी देवी (दनियां), पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारका रवानी (गोमियां), पिंकू पासवान विद्युत विभाग, आदि।
सुमंत जायसवाल जन वितरण प्रणाली, शीला रानी, कुंती देवी महिला कल्याण, गंदौरी राम ब्लॉक, चंदन पासवान प्रशासनिक, मदन यादव शिक्षा स्वास्थ्य, ओम प्रकाश शर्मा को खेल कूद का भार दिया गया।
![]()












Leave a Reply