Advertisement

क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जैप-4 प्रथम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सशस्त्र पुलिस वाहिनी क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह 15 सितंबर को बोकारो जैप ग्राउंड में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य रूप से अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड प्रशांत सिंह द्वारा समापन की घोषणा की गई।

इस प्रतियोगिता को अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जैप चार के समादेष्टा एवं झारखंड सशस्त्र पुलिस सह संगठन सचिव अश्विनी कुमार सिन्हा की प्रशंसा की गई। समापन समारोह के अवसर पर झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं समादेष्टा उपस्थित थे।

समापन समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान जैप चार बोकारो, द्वितीय स्थान जैप पांच देवघर एवं तृतीय स्थान जैप एक रांची ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी बोकारो चंदन कुमार झा ने भी खिलाड़ियों जवानों को प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागी का चयन कर राज्य स्तर पर झारखंड पुलिस शूटिंग टीम बनाया जाएगा जो ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि अगर उनके द्वारा झारखंड राज्य को मेडल दिया गया तो उन्हें तत्काल प्रोन्नति का भी लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची प्रशांत सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कोयला क्षेत्र बोकारो कन्हैया लाल मयूर पटेल, संजय रंजन सिंह समादेष्टा आईआरबी 2 मुसाबनी, इंद्रजीत महथा समादेष्टा टाटीसिल्वे 2 रांची, वाईएस रमेश समादेष्टा डोरंडा रांची, कुलदीप चौधरी उपायुक्त बोकारो, संध्या रानी मेहता समादेष्टा जैप 10 रांची, चंदन कुमार झा एसपी बोकारो, आदि।

मोहम्मद अर्शी समादेष्टा जैप 7 हजारीबाग, आलोक प्रियदर्शी समादेष्टा जैप 3 गोविंदपुर धनबाद, अनूप लाल भगत समादेष्टा आईआरबी 5 गुमला, आशुतोष कुमार सिंह समादेष्टा 5 देवघर, जितेंद्र कुमार सिंह सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *