जारंगडीह-कथारा में बुद्ध अंबेडकर सोसाइटी ने निकाला जुलूस
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद मे स्वांग उत्तरी पंचायत मे गंझूडीह स्थित युवा विकास केंद्र ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया। जयंती पर खोला गया पुस्तकालय। साथ ही बुद्ध अंबेडकर सोसाइटी द्वारा जारंगडीह व कथारा में मोटरसाईकिल जुलूस निकाला।
युवा विकास केंद्र के सदस्यों एवं मौजूद गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर उन्हें याद किया। बाबा साहब की जयंती पर युवा विकास केंद्र के अध्यक्ष अभिमन्यु राम ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था।
प्रारंभिक शिक्षा के दौरान उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। किसी तरह पढ़ लिखकर डिग्री हासिल की एवं छुआछूत के विरोध मे आवाज उठाया। आज हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
उपाध्यक्ष गब्बर राम ने कहा कि बाबा साहब भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने हमारे देश की कानून व्यवस्था को देने का काम किया। बाबा साहब के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर हम अपने जीवन को सफल कर सकते हैं।
इस अवसर पर युवा विकास केंद्र के सदस्यों ने बच्चों के पढ़ने के लिए पुस्तकालय खोला। मौके पर सचिव श्रवण राम, कोषाध्यक्ष विनोद राम, उपसचिव राजू राम एवं सदस्य रामदेव राम के अलावा प्रेम चन्द राम, सुनील राम, कार्तिक राम, राजेंद्र राम, हरि दास, शंभू राम, वासुदेव राम, उमेश कुमार, लखन राम, दशरथ राम, रोशन राम, अनिल राम, महेंद्र दास, सुंदर दास, बालमुकुंद राम, उमेश राम सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार बुद्ध अंबेडकर सोसाइटी द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर मोर्टसाईकिल जुलूस निकाला। जुलूस नारा लगाते जारंगडीह पुल से कथारा मोड़ सड़क मार्ग से पीओ कार्यालय के समीप जाकर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कथारा चार नंबर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को दर्जनों गणमान्यों ने संबोधित किया।
198 total views, 1 views today