Advertisement

सेवन फिटनेस जिम के युवकों ने धनबाद में जीता छह पदक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां में शारीरिक सौष्ठव के लिए मशहूर सेवन फिटनेस जिम के युवकों ने धनबाद कोयलांचल में छह पदक जीतकर गोमियां क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसे लेकर क्षेत्र के युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

आज का युवा जहां गलत राह पर जा रहे हैं और बुरी आदतों का सेवन कर रहे हैं। वही बोकारो जिला के हद में गोमियां के कुछ युवा पावर लिफ्टिंग में धनबाद कोयलांचल में 6 पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाने का काम किया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के पलिहारी पंचायत के करण
कुमार जयसवाल पावर लिफ्टिंग में दो सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया। पियुस कुमार बर्मा ने एक सिल्वर मेडल, अतुल कुमार बर्मा ने एक सिल्वर, गुलशन सिंह ने एक सिल्वर मेडल फोर्थ ओपन कोयलांचल क्लासिक पावर लिफ्टिंग में जीत दर्ज की। इस जीत में उन्होंने केक काटकर खुशियां मनाई।

सेवन फिटनेस जिम के कोच विजय प्रजापति ने बताया कि इस जिम के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कुछ करो। उन्होंने युवाओं को अपने सेहत पर विशेष रुप से ध्यान देने की बातें कही। साथ ही बताया कि इससे पहले भी स्टेट लेवल पर इस जिम के युवाओं ने कई मेडल जीते हैं जो गोमियां क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *