एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। यूथ्स ऑफ़ झारखंड के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड के चार जिलों में विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रत्येक जिलों में 300 से अधिक पौधे लगाये गए।
जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ्स ऑफ़ झारखंड ने सराहनीय पहल करते हुए बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 300 पौधे लगाए गए, जिनमें करंज, नीम, गुलमोहर, साल, टूट, मालाबार नीम, जामुन, आम, महगुणी, कदम और काजू जैसी कई उपयोगी प्रजातियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा कल्पतरु का पौधा, जो अपने औषधीय गुणों और लाभकारी प्रभावों के कारण विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम के नेतृत्व बोकारो के सतनपुर क्षेत्र में अमृत सिंह व शंकर त्रिपाठी, धनबाद के भुईफोड़ मंदिर, कोयलानगर व् चिटाही धाम में साकेत श्रीवास्तव, रामगढ़ में अखिलेश महतो व नीतीश डांगी तथा रांची में बबलू कुमार महतो कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यूथ्स ऑफ़ झारखंड के संस्थापक पीयूष चौधरी और विशाल गौतम, जिन्होंने युवाओं को झारखंड के उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरित किया और झारखंड फर्स्ट का नारा दिया। धनबाद जिले में वृक्षारोपण के दौरान युवा समाजसेवी प्रशांत राज की भूमिका उल्लेखनीय रही। यहां कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी बोकारो से उदय कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सह बिरसा मुंडा जयंती अध्यक्ष योगो पुर्ती, आनंद मोहन सिंह, संजय कुमार, अभिजीत बिट्टू, विपुल राठौड़, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार, मुकेश सिंह तथा सतनपुर मध्यविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल थे।

धनबाद से शुभम बैनर्जी, रूपेश पासवान, आकाश सिंह, सुशील सराफ, सुशांत कुमार, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, मयंक देव, अपूर्वा कुमार। रामगढ़ से विकाश महतो, श्याम महतो। रांची से बबलू महतो, योगेश महतो, शिवम भूमिहार, शशि रंजन, अनुष्का सिन्हा, प्रीति यादव का सराहनीय योगदान रहा। जानकारी देते हुए युवा नेता विशाल गौतम ने बताया कि यह अभियान झारखंड में युवा शक्ति की एकता, पर्यावरण के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
![]()













Leave a Reply