संविधान लाइव के प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संविधान लाइव खेल के माध्यम से पांच सप्ताह से जारी कार्यक्रम के प्रतिभागियों के बीच 28 दिसंबर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त नागरिक की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था सहयोगिनी बोकारो जिले में 78 किशोरियों के साथ संविधान लाइव, आओ जागरूक बने कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
उन्होंने बताया कि सहभागी खेल से युवाओं में अपने मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों को समझते हुए सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक और मानसिक मुद्दों पर अपनी समझ बना पाए है। उक्त खेल का आयोजन बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोंडा तथा दुर्गापुर पंचायत में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि पांच हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में युवाओं को हर हफ्ते कर्तव्य या अधिकार से जुड़ा टास्क करना था। जिसमें लड़कियां अपने कर्तव्य एवं संविधान के बारे में समझ विकसित कर पाई है।
इस खेल प्रतियोगिता में सहयोगिनी के प्रकाश महतो, कुमारी किरण, बिनीता देवी ने मेंटरशिप की है। कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को एक सप्ताह के अंदर अपना टास्क पुरा करना पड़ता था। समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का कार्य युवा लड़कियां कर रही थी। जिस संविधान के साथ जोड़कर उनका नेतृत्व क्षमता का विकास किया गया है। कार्यक्रम कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव दिल्ली और सहयोगिनी की ओर से चलाया गया।
![]()













Leave a Reply