Advertisement

यूवा लोजपा (रा) वैशाली ने किया संगठन विस्तार

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के पतालेश्वर नाथ मंदिर रोड कटरा मोहल्ला स्थित युवा लोजपा (रा) कार्यालय में 29 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोजपा (रा) संगठन का विस्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लोजपा (रा) युवा वैशाली जिलाध्यक्ष पवन राज ने अनिकेत सिंह को राघोपुर प्रखंड का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष, वही तेरसिया रहिवासी ललित कुमार को वैशाली जिले के जिला सचिव पद पर मनोनित किया।

इस क्रम में संगठन विस्तार करते हुए युवा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाला स्थापना दिवस समारोह में युवाओं की भूमिका अहम होगी। बैठक में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा जिला कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला महासचिव आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *