प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के हद में बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में ट्रेन के गेट में खड़ा एक 27 वर्षीय युवक उत्तम कुमार अचानक प्लेटफार्म में गिर गया। जिससे उसके चेहरे में गंभीर चोट आ गई।
बताया जाता है कि घटना के बाद बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार अन्य उपस्थित जनों के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को उठा कर वेटिंग रूम ले गए, जहां से युवक के परिजन को सूचना देकर बुलाया गया एवं उन्हें सौंप दिया गया।
घायल युवक फुसरो के बेरमो सिम का रहने वाला बताया जा रहा है, जो 22 जनवरी को बरवाडीह से गोमो जाने वाली डाउन पैसेंजर ट्रेन के गेट में खड़ा होकर फुसरो जा रहा था कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में अचानक फिसल कर प्लेटफार्म में गिर गया। गनीमत रही कि वह ट्रेन की चपेट में नहीं आया, अन्यथा उसका बच पाना नामुमकिन होता।
![]()













Leave a Reply