Advertisement

पिछरी के समीप ट्रक के धक्के से युवक घायल, आक्रोशित भीड़ ने ट्रक फुंका

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी के सोनार बाँध के समीप ट्रक के धक्का से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए भीड़ ने उक्त ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की संध्या दुर्गा ट्रासपोर्ट की ट्रक क्रमांक JH09AD/5611 बोकारो से सिमेंट लेकर जा रही थी। फुसरो की ओर से पिछरी निवासी संजय मिश्रा अपने घर जा रहे थे। ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे मिश्रा घायल हो गये। स्थानीय रहिवासियों ने घायल को आनन फानन में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गये। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने ट्रक में आग लगा दिया। जानकारी मिलते ही अग्निशमक वाहन पहुंच कर आग बूझने का काम किया। बावजूद इसके आग से ट्रक को बड़ी क्षति होने को बात कही जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *