Advertisement

नहाने के दौरान विद्युत स्पर्शाघत से युवक मौत

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद में संतरूपी खेडुआ नदी में 1 अक्टूबर को  नहाने के क्रम में विद्युत स्पर्शाघत से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संतरूपी निवासी शेषनाथ दास (35 वर्ष) (Thirty five years) पिता स्व किशुन दास के रूप हुई है। घटना के बाद पत्नी अम्बीया देवी सहित पूरे परिवार की रो रो कर बुरा हाल था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेषनाथ दास खेडुआ नदी नहाने गया था। जहां 11 हजार वोल्ट का तार नदी में गिरा था। जिसके कारण नदी में विधुत धारा प्रवाहित हो गया था।जिसकी चपेट मे आने से उसकी तात्काल मौत हो गई। मृतक पास ही जीटी रोड किनारे सीबीआर लाइन होटल में मिस्त्री का काम करता था। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह मौके पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता से बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह विधुत विभाग की लापरवाही है। वही सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने भी विधुत विभाग से मुआवजे की मांग की है। बगोदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। वही घटना के बाद बिजली विभाग कोई भी अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *