प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में 7 नवंबर को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद रहिवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक धतकीडीह के मुखी बस्ती का रहने वाला 22 वर्षीय दीपक नाग है। स्थानीय रहिवासियों ने उसे तालाब से निकालकर टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक तालाब में कैसे डूबा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवारजनों का कहना है कि वह मजदूरी करता था और किसी विवाद में नहीं रहता था। मुखी समाज ने तालाब में सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड की तैनाती और जाली लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टीएमएच भेज दिया है।
![]()













Leave a Reply