प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी मोड़ कब्रिस्तान के निकट कसमार-खैराचातर पथ निर्माणाधीन पुलिया से गिरने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत का मामला सामने आया है। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
बताया जाता है कि सूदी गांव रहिवासी कपिलेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत महतो को पड़ोसी संजीव महतो अपने बाईक में बैठाकर रांगामाटी गांव की ओर ले गया था। लौटने के दौरान बगियारी मोड़ के निकट निर्माणाधीन पुलिया पर बने डायवर्सन से न जाकर सीधे पुलिया पर जा गिरे, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की बात बताई जाती है।
बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद अन्य साथियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी युवक की मौत की पुष्टि कर दी। युवक की मौत की ख़बर सुन साथ में बाईक चला रहा संजीव महतो भी बेसुध हो गया। उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन संजीव महतो सदर अस्पताल न जाकर मंजूरा गांव में किसी परिजन के घर जाकर रूककर आराम करने लगा।
इधर घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। शव अस्पताल के एक रूम रखकर ताला लगा दिया गया। बताया जाता है कि दूसरे दिन 27 मार्च की सुबह पुनः परिजन और ग्रामीण कसमार अस्पताल पंहुचे और शव पोस्टमार्टम ले जाने से रोक दिया। बाईक पर उठाकर लाये संजीव महतो को सामने लाने की मांग करने लगे।
इस अवसर पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया अमरेश कुमार महतो एवं प्रतिनिधियों के कहने पर संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कसमार थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया है।
![]()













Leave a Reply