Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली सीआईएसएफ बैरक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीते 22 अप्रैल की रात एक युवक की मौत हो गयी। मृतक गांधीनगर थाना के हद में जरिडीह बाजार निवासी आनंद राम बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद राम फुसरो बाजार के पुराना बीडीओ ऑफिस में दुकान चलाता था। रात में दुकान बंद कर अपने घर जरिडीह बाजार जा रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आई थी। उक्त मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की मदद से उसे रात मे हीं केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया।

जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन 23 अप्रैल की सुबह इस बात की जानकारी पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो, झामुमो नेता मदन महतो को मिली। राजू महतो केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजवाया।

इस अवसर पर झामुमो नेता राजू महतो ने कहा कि परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलवाने का काम करूंगा। मौके पर मुख्य रुप से भाजपा नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, शिवलाल रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *