अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। वैशाली जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने बूथों पर जाकर रहिवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे चतुर्दिक विकास की जानकारी देते हुए बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की जा रही है।
बताया जाता है कि, भाजयुमो वैशाली जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे आठों विधानसभा क्षेत्र में दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाजीपुर विधानसभा के नगर पश्चिमी मंडल में बूथ क्रमांक 70 पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह के साथ दीवार लेखन किया।
इस अवसर पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की नीत नई ऊंचाई को छू रही है। आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, उसी तरह एक- एक भाजपा कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में कदम से कदम मिलाकर आने वाले 2024 का लोकसभा एवं 2025 का विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीत कर सरकार बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अपराधी का बोलबाला है। आए दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही है। नीतीश कुमार तेजस्वी जी के साथ मिलकर सत्ता के लालच में मशगूल है। जनता चारों तरफ त्राहिमाम कर रही है। इसका जवाब आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता वोट के माध्यम से इस निकम्मी सरकार को जवाब देगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं नगर सभापति संगीता कुमारी, हाजीपुर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला मंत्री नवीन कुमार सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश जयसवाल, अधिवक्ता शशिभूषण सिंह, आदि।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय राम, कमल क्लब के संयोजक डॉ शुभम, नवीन तिवारी, संजय साहनी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा योगेश पटेल, दीपू, पवन यादव, अभिषेक सिंह, पंकज, अंकुश आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों के अंतर्गत दीवाल लेखन का कार्य किया।
![]()












Leave a Reply