रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर तथा दुर्गापुर तथा मायापुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भव्य जन-सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हुई, जहाँ विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई।
शिविर में पंचायत स्तर पर मौजूद अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मधुकरपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, पंचायत सचिव धरणीधर सिंह तथा रोज़गार सेवक राजू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिना कार्यालय के चक्कर लगाए ग्रामीणों को उनके पंचायत के पास ही सारी जरूरी योजनाओं का लाभ मिले।
हमारी कोशिश है कि हर पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उप मुखिया उषा देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे है। सरकार का यह पहल सराहनीय कदम है। वर्तमान सरकार गरीबों की हितैषी है। पंचायत सचिव धरणीधर सिंह ने कहा कि शिविर में प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, मनरेगा, राशन कार्ड अपडेट सहित कई विभागों के कार्यों का निष्पादन किया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता रही है।

रोज़गार सेवक राजू कुमार ने बताया कि मनरेगा से जुड़ी मजदूरों की मांग, जॉब कार्ड अपडेट, नए आवेदनों की स्वीकृति और लंबित भुगतान से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाया गया। हर मजदूर को उसके अधिकार मिलें, यह उनकी जिम्मेदारी है।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सुधार, श्रम विभाग निबंधन, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अनेक कार्यों के लिए रहिवासियों ने आवेदन दिया। कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन भी किया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविर से उन्हें काफी सुविधा मिली है और अब सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ दोनों आसानी से मिल पा रहे हैं। मौके पर यहां किसान मोर्चा बोकारो जिला सचिव रमेश कुमार, प्रखंड सचिव सुभाष चंद्र ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर, झामुमो प्रखंड सचिव रिजवान अंसारी, विभाग से कुमार रेस झा बुद्धदेव आदि शामिल थे।
दुर्गापुर तथा मायापुर पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी लाभान्वित हुए। पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत भव्य जन-सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह देखा गया।
शिविर में जिला के नोडल अधिकारी द्वारिका प्रसाद बैठा, अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
शिविर में राजस्व से संबंधित कार्यों, प्रमाण पत्रों तथा लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जा रहा है।
शिविर में पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार जायसवाल पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी आदि उपस्थित थे। शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड अपडेट, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग निबंधन, पीएम आवास के आवेदन, लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर कई लाभुकों को अनुमोदन पत्र, प्रमाण पत्र एवं अन्य परिसंपत्तियां सौंपी गई।
![]()













Leave a Reply