जिले के सभी प्रखंडों/नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार के आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण तहत बोकारो जिला (Bokaro District )के हद में विभिन्न पंचायत भवनों एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में एक नवंबर को शिविर आयोजित किया गया। शिविर जिले के वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।
आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने क्रमवार शिविर में शामिल ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। उसके निष्पादन को लेकर संबंधित प्रखंडो के बीडीओ एवं सीओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इसी क्रम में बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने चास प्रखंड के हद में कालापत्थर पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुई।
डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार (Government )आपके द्वार खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। जिला प्रशासन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को उपलब्ध कराने को लेकर कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के कालापत्थर, पुपुनकी, नावाडीह पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह पूर्वी पंचायत, झालबरदा पंचायत, गोमियां प्रखंड के कथारा पंचायत, बांध पंचायत, नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तुरीयो पंचायत, पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के अरालडीह पंचायत, कसमार के बगदा पंचायत, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 15 में किया गया।
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए।
जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।
विभिन्न शिविरों में शामिल अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा।
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी शिविरों में ऑन स्पॉट निष्पादित मामलों व स्वीकृत आवेदनों के लाभुकों के बीच जिले के वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों द्वारा लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्ति का वितरण किया गया।
![]()












Leave a Reply