Advertisement

वार्ड क्रमांक 18 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष ने ऑन द स्पॉट समस्याओं का किया समाधान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 18 में 3 नवंबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। उक्त वार्ड के रहिवासियों के लिये कई स्टॉल लगाये गए थे।

इस मौके पर स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग, कोविड टीकाकरण, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, श्रम विभाग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन के स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लाभुकों ने आवेदन पत्र जमा किया।

इस अवसर पर बेरमो सीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी नप फुसरो मनोज कुमार, नप अध्यक्ष राकेश सिंह, वार्ड पार्षद बैजनाथ महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी स्थलों का घूमकर नप अध्यक्ष सिंह ने समस्याओं को देखा और समाधान किया। साथ हीं महिलाओं के बीच सीसी लिंकेज की राशि का भी वितरण किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *