प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड सरकार के द्वारा चलाए गए जनहित महत्वकांक्षी आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन 3 नवंबर को आयोजित किया गया। शिविर विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नागी पंचायत में लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार कोंगारी, सिओ रामबालक कुमार, बीपीओ राजेश कुमार, खाद आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार, जीपीएस अधिकारी रामचंद्र दांगी, पूर्वी जिप सदस्य सरजू पटेल, प्रमुख जैबून निशा, नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हांसदा, पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल बेसरा इत्यादि पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुखिया कुंवर हांसदा ने कहा कि गरीब लोग इस योजना का लाभ उठाएं। यह योजना गरीबों के लिए है। सरकार आपकी समस्या का समाधान के लिए आपके द्वार चलकर आई है। जिसमें हर गरीबों की समस्या का पूर्ण रूप से निदान होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार का वादा है।

शिविर में कुल 337 आवेदन आए, जिसमें 129 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। 206 आवेदन लंबित रहे। शिविर में पीएमईजीपी 04 में 02, सर्वजन पेंशन योजना 19 में 06, मनरेगा 03 में 03, धोती साड़ी लूंगी वितरण 05 में 05, गरीबों के बीच कंबल वितरण 10 में 10, केसीसी 13 में 10, भू लगान रसीद निर्गत 13 में 08, ई श्रम कार्ड 08 में 08, पीडीएस सुधार 06 में 06, नाम जोड़ना हटाना आवेदन 63 में 63, जॉब कार्ड 08 में 08, स्वीकृत आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।
जबकि खाद सुरक्षा योजना 46 में 46, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 88 में 88, मुख्यमंत्री पशुधन योजना 39 में 39, सर्जन पेंशन योजना 19 में 13, 15वें में 02 में 02, केसीसी 13 में 03, भू लगान रसीद निर्गत 13 में 05, हड़िया 02 में 02, पेयजल विभाग 02 में 02, दाखिल खारिज 06 में 06 शिविर में आए आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया। शिविर में महिला पुरुष समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply