प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा ठाकुरा गांव में गर्म पानी में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ठाकुरा के ग्रामीण दामु चाम्पिया के पुत्र बिरसा चाम्पिया 3 जनवरी को अपने घर में नहाने के लिए लकड़ी जलाकर पानी गर्म कर रहा था। पानी पूरी तरह खौल रहा था। इतने में एक युवक ने गलती से जल रहे लकड़ी पर टकरा गया।
जिससे आग के पास बैठे बिरसा चाम्पिया के हाथ में खौलता गर्म पानी गिर गया। गर्म पानी गिरने से उसका हाथ बुरी तरह जल गया। तुरंत ही उसके पिता दामु चाम्पिया ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply