रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे स्टेशन में बीते 22 फरवरी की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड की है। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो टेम्पो स्टैंड पर कार्य करता था।
घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चली गोली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। युवक को गोली लगने के बाद स्थानीय रहिवासियों ने आनन-फानन में उसे बोकारो जेनरल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है। अस्पताल पहुंचे झामुमो नेता मंटू यादव ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
![]()













Leave a Reply