Advertisement

फेसबुक पर महिला से दोस्ती, दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल के आरोप में युवक गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में एक महिला और एक युवक के बीच फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म के बाद महिला को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक से पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती इतनी गहरी हुई की दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। बाद में युवक ने उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय का वीडियो बना लिया। युवक वीडिओ वायरल करने के आरोप में धमकी देकर उक्त महिला को ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने महिला का वीडियो भी वायरल कर दिया।

उक्त घटना वैशाली जिला के हद में सहदेइ थाना की बताई जा रही है। जहां पीड़िता ने बीते 6 मई को महिला थाना हाजीपुर में बिदुपुर थाने के रामदौली के आरोपी युवक सौरभ कुमार के विरुद्ध लिखित आवेदन दी है।

पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि उक्त युवक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद युवक उसके घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। धोखे से शारीरिक संबंध बनाते समय का उसका फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर उक्त युवक उसे ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण कर रहा है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने फोटो भी वायरल कर दिया है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना पुलिस द्वारा कांड क्रमांक-20/24 दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई।

महिला थाना पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर 8 मई को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पर पूर्व से कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *