Advertisement

एआईएफएफ अंडर-18 एलिट यूथ लीग से निखरेंगी युवा फुटबॉल प्रतिभा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के तत्वावधान में बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में अंडर-18 एलिट यूथ लीग के जोनल राउंड ग्रुप-जी का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो और इंटर काशी फुटबॉल एकेडमी बनारस की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने तेज रफ्तार खेल, सटीक पासिंग और मजबूत डिफेंस के जरिए दर्शकों को रोमांचित किया।

मैच के दौरान सेल फुटबॉल अकादमी के पूर्व प्रशिक्षक सुभाष रजक ने बताया कि आयोजित लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 10 जनवरी को बोकारो की टीम पटना जाएगी, जबकि 18 जनवरी को भुवनेश्वर की टीम बोकारो में मुकाबला खेलेगी। यह लीग भविष्य की भारतीय फुटबॉल टीम की मजबूत नींव तैयार कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *