Advertisement

योग मन और शरीर को शांत रखने के लिए सबसे अच्छी चिकित्सा-नीरज कुमार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। कारा महानिरीक्षक झारखंड के निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जेल में दी आर्ट ऑफ लिविंग के संयोजक सह प्रशिक्षक पुष्पलता और राहुल कुमार की अगुवाई में बंदियों को योग कराया गया।

इस अवसर पर पुष्पलता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में कैदीयों को बताया। साथ हीं कहा कि शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। इसलिए इसे दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वही जेलर नीरज कुमार ने बताया कि योग आपके शरीर, हृदय और मन के लिए सबसे अच्छा फिटनेस शासन है। योग आपके मन और शरीर को शांत रखने के लिए सबसे अच्छी चिकित्सा है।

जानकारी के अनुसार जेल में मौजूद लगभग एक सौ पुरुष बंदी और 9 महिला बंदी ने योग किया। योग करने के बाद सभी काफी हर्ष और उल्लास उमंग से भरपूर नजर आए। सभी ने कहा कि अब प्रतिदिन वे योग किया करेंगे, ताकि वे अपने आपको स्वस्थ महसूस कर सके। मौके पर विजय कुमार सहित जेल के सिपाही भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *