अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवन के लिये योग कीजिये, लोकतंत्र के लिये वोट कीजिये थीम पर 21 जून को योगाभ्यास एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित जिला स्तरीय कार्यक्रम खेल भवन में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं योग प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिये योग करना लाभकारी है। इसी तरह स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता को वोट देना आवश्यक है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव में सभी मतदाताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
दूसरी तरफ जिला के हद में नगर पंचायत मढ़ौरा मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, उप मुख्य पार्षद, पार्षदगण, कार्यालय कर्मियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा भाग लिया गया।
अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय सोनपुर में योग शिविर का आयोजन
करें योग रहें निरोग-मुंसिफ रवि रंजन
एक अन्य जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में योग दिवस मनाया गया। यहां आयोजित योग शिविर में सोनपुर अनुमंडलीय न्यायालय के अवर न्यायाधीश प्रथम सह नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अवर न्यायाधीश द्वितीय अनुराग मिश्रा, मुंसिफ रवि रंजन, नाजिर सीतेश लाल, पेशकार प्रमोद सिंह, राजेश यादव, अजीत कुमार, जितेन्द्र झा के अलावा अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ नवल कुमार सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह, अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, नवल किशोर सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह, अजय कश्यप, लक्ष्मण प्रसाद, अवध किशोर शर्मा सहित अनुमंडलीय न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण शामिल हुए।

इस मौके पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ व योग शिविर के प्रशिक्षक रवि रंजन ने सर्वप्रथम योग की महिमा का संक्षिप्त परिचय देते हुए सूत्र वाक्य के माध्यम से यह संदेश दिया कि करें योग, रहे निरोग। उन्होंने कहा कि योगासन और प्राणायाम से असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। नियमित योगाभ्यास से अन्तःकरण की शुद्धि होती है। उदर रोगों, कमर दर्द, सर्वाइकल, एलजी, गैस, साइनस आदि व्याधियों से भी मुक्ति मिलती है। योग प्रशिक्षक ने योग शिविर में पदमासन, नौकासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम – विलोम आदि का अभ्यास कराया।
![]()













Leave a Reply