प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को प्रातः बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत सचिवालयों आदि में योग शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर, सीएचसी सहित विभिन्न संस्थानों में योग से रोग भगाओ के गुर सिखाए गये। पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय से सटे अमृत सरोवर परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मियों ने योग से रोग मुक्त होने को लेकर योग के विभिन आसन किए।
थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज के नेतृत्व में योग किए गये। विभिन्न पंचायतों के स्कूलों, पंचायत भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली, चलकरी, पिछरी, चांदो, मायापुर, चांपी, खेतकाे के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों, पंचायत सचिवालय, विभिन्न संस्थानों में स्वास्थ्य व निरोग रहने को योग की कई मुद्राएं किये गए।

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में एचएम एलडी मुंडा, शैलेश खन्ना, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर, यमुना, गोपाल, दीपक आदि शिक्षकों के नेतृव में छात्र-छात्राओं ने योग किया। उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका निभा आयंद ने छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं को योग के कई आसन कराए। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, संरक्षक देवब्रत जायसवाल ने योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्राचार्य आनंद मोदक एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बच्चों को योग से रोग दूर होने के गुर सिखाए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या सहित अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ अजीबून निशा की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों ने योग किया।
![]()













Leave a Reply