Advertisement

सीसीएल ढोरी क्षेत्र में योग शिविर का आयोजन

योग करने का कोई समय नहीं होता है-रंजय सिंहा

भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुबह प्रतिदिन योग करना चाहिए-प्रतुल कुमार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विश्व योग दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में 21 जून को महिला क्लब ढोरी में प्रशिक्षित गुरु पंकज पांडेय ने योगाभ्यास कराया।

इस अवसर पर जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि योग करने का कोई समय नहीं होता है। सुबह का योगासन सबसे लाभदायक होता है। सीसीएल मुख्यालय से आए जीएम एचआर प्रतुल कुमार ने कहा कि मनुष्य के भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुबह प्रतिदिन योग करना चाहिए। यहा स्वास्थ्य से जुड़े पौष्टिक आहार पर भी चर्चा की गई। धन्यवाद ज्ञापन एसओपी माला कुमारी ने किया।

मौके पर एजीएम एम के पाठक, पीओ शैलेश प्रसाद व राजीव कुमार सिंह, एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, एसओ सिविल मनोज कुमार साह, एरिया सेफ्टी ऑफिसर मनोज सिंह, सीएस आर अधिकारी शैलेश कुमार, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, अभिषेक सिंहा, सीताराम यूइके, तौकीर आलम, शालनी यादव, अरुण कुमार, मानिक दिगार सहित महिला समीति के अध्यक्ष रुपा सिंहा के अलावे शिवनी सिंह, नीलम सिंह, पूजा मोहंती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *