ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सीआरपीएफ 7वीं बटालियन द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सीआरपी जवानो ने भाग लिया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग के प्रति रहिवासियों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गिरिडीह द्वारा बीते 27 मई से 21 जून तक 25 दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी योग प्रोग्राम के तहत 07 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बीते 19 जून की सुबह झण्डा मैदान गिरिडीह में योग शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित योग शिविर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ गिरिडीह नगर व आस-पास गाँव के रहिवासियों ने भी उत्साह व हर्षो उल्लास के साथ भाग लिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमाण्डेंट कपिंग गिल ने उपस्थित जवानों एवं अन्य जनों को योग से होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराये। उन्होंने प्रतिदिन योग करने के लिए रहिवासियों को प्रेरित किये।
इस योग शिविर कार्यक्रम के संयोजक सुबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकूर, उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुभाष यादव एवं जवानों ने योग शिविर को सफल बनाने में बड़चढ़ कर भाग लिये।
131 total views, 1 views today