एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया तथा सीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर सीसीएल के तमाम कोयला क्षेत्रों में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के नॉर्थ कर्णपुरा क्षेत्र में केंद्रीय कोयला मंत्री के दिशा निर्देश में योग किया गया।
इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा ऑफिसर क्लब में योग शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित एकदिवसीय योग शिविर में मुख्य रूप से सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक अरुण कुमार के अलावा क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, ट्रेड यूनियन नेता एवं स्थानीय गणमान्य जन शामिल हुए।
इस अवसर पर ऑफिसर क्लब में योग प्रशिक्षक सह डीएवी स्वांग के खेल शिक्षक डॉ एस एन राय ने विभिन्न प्रकार के आसन, कपालभाती, प्राणायाम, भ्रामरी सहित दर्जनों आसन व् योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक राय ने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने की कला नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने की एक विधा है। उन्होंने बताया कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जो शरीर और मन को संतुलित कर समग्र और शांतिपूर्ण जीवन की ओर मार्गदर्शन करता है।
महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित योग व् अभ्यास करने से हम अपने जीवन को स्वस्थ और सुखी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं और अपने मन को शांत रख सकते हैं। योग सदा सेहतमंद रहने का रामबाण औषधी है, जिसका नित्य अभ्यास कर हम फ्रि में स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
हम सभी को नित्य प्रतिदिन योगासन करना चाहिए। मौके पर योग शिविर में शामिल होने वाले गणमान्य जनों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि योग करने से वे स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से उर्जावान महसूस कर रहे हैं।
विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार ने कहा कि योग करने से हमारी मानसिक चेतना और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
निरंतर योगाभ्यास से तनाव और चिंता में कमी आती है तथा शारीरिक संतुलन और शक्ति में वृद्धि होती है। कहा कि महाप्रबंधक द्वारा योग शिविर का आयोजन कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्हें उम्मीद है कि यह योग शिविर अधिकारियों, कर्मचारियों व् सबके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और उनके जीवन को सकारात्मक रूप से नई उर्जा और उमंग में वृद्धि होगी।
योग शिविर में परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय प्रबंधक संवीराज, प्रबंधक कृष्ण मुरारी व् सुनील कुमार यादव, विभागाध्यक्ष विक्रय मनमोहन कुमार, विभागाध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल, विभागाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, रामानुज प्रसाद, केके बारा, सुभाष चंद्र पासवान, सूर्य प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार, इंदु कुमारी, एस एन नियोगी, बी मंडल, एस सिंह, केडी पासवान, डीके भारती, शिवचरण, विनय कुमार सिंह, मो. मोईनुद्दीन, राकेश कुमार राज, सुनील कुमार मेहरा, गौरी शंकर, हेमंत कुमार, दिलीप नोनियां, भरत मेहता आदि ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply