एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गायत्री परिवार द्वारा योग के विभिन्न मुद्राओं से संबंधित योग कराया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार कथारा के चन्द्रभूषण प्रसाद ने उपस्थित जनों को बताया कि अपने आप को निरोग रखने की आज हम सभी को जरूरत है। इसके लिए नियमित योग करना होगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ज्ञान के मामले में हमारा देश विश्वगुरु कहलाता है, उसी प्रकार विश्व का योग गुरु हमारा देश भारत है।
जिसका अहसास हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्यारह वर्ष पुर्व विश्व को करा दिया है। मौके पर लालबाबू सिंह, सुजीत सिन्हा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रीना सिन्हा, कलावती देवी, रामविलास चौहान, शीला देवी, हेमिया देवी, करमी देवी, सीताराम चौहान, पुष्पा देवी, सीता देवी, बिनीत कुमार, बेबी सिंह, वंदना सिन्हा, झरी वर्णवाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply