Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी तेनुघाट में योग शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में बच्चों एवं विद्यालय के समस्त सदस्यों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास एवं प्रदर्शन किए।

इस अवसर पर डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को करो योग रहो निरोग का सुझाव देते हुए निरंतर योग/व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग/ व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ, मजबूत एवं तंदुरुस्त बनता है। हम सभी को आज इसे अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने नियमित योग पर बल दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *