रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में विधिवत योगाभ्यास किया गया। उपस्थित शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, सीमा ठाकुर एवं सुशीला कुमारी द्वारा उपस्थित विद्यालय परिवार के सदस्यों को ताड़ासन, हलासन, चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, शवासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी, वृक्षासन आदि आसनों, प्राणायामों तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया।
योगासन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, नजरूल इस्लाम, त्रिभुवन नाथ पांडेय, नीलिमा बान सिंह, श्वेता कुमारी समेत सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय ईको क्लब के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के ईको क्लब नोडल शिक्षक महाकांत झा ने किया। पौधारोपण में डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा एवं परमेश्वर बेसरा समेत प्रेम, टेकलाल एवं अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply