Advertisement

यशस्वी राजवर्धन ने सपरिवार किया बाबा हरिहरनाथ की पूजा, मांगा आशीर्वाद

यूपीएससी में 11वां रैंक प्राप्त यशस्वी राजवर्धन को मंदिर न्यास ने किया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के ऐतिहासिक मलखाचक रहिवासी यशस्वी राजवर्धन ने यूपीएससी परीक्षा में 11वीं रैंक पर सफलता प्राप्त करने के बाद अपने गृह अनुमंडल सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में 8 मार्च को सपरिवार पहुंच कर पूजन – वन्दन किया। साथ हीं उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने यशस्वी राजवर्धन को पुष्प माल्य पहनाकर, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उपर्युक्त अवसर पर उपस्थित सिविल कोर्ट पटना के न्यायाधीश विपिन बिहारी राॅय ने भी टाॅपर्स यशस्वी राजवर्धन, उनके पिता वर्तमान आईएएस रजनीश सिंह और माता नीलिमा सिंह को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

मौके पर बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने प्रफुल्लित मन से कहा कि यशस्वी राजवर्धन ने मेहनत, लगन और सफलतम प्रतिभा से न केवल अपने परिवार बल्कि सम्पूर्ण सारण जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। मन्दिर परिसर में बड़ी संख्या में अर्चक, पंडा और स्थानीय रहिवासी उपस्थित होकर राजवर्धन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *