भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रवचनकर्ता से लिया आशीर्वाद
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली दुर्गा मंदिर में चल रहे 65वां श्रीश्री राम चरित मानस महायज्ञ के 8वें दिन 26 फरवरी को भगवान श्रीराम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। जिससे श्रद्धालुओं में काफी हर्ष देखा गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ यहां पूजा अर्चना की गई। दूसरी ओर आठवे दिन परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि में मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे स्वामी श्रीराम बिहारी शरण, मध्य प्रदेश के इंदौर से आए लोकेशानंद शास्त्री, जमुई मुंगेर से आए बमबम पांडेय द्वारा श्रीराम चरित मानस के आधार पर प्रवचन किया गया। प्रवचन में बच्चों को कई तरह के संस्कार दिए गए।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने मध्य प्रदेश के इंदौर से आए लोकेशानंद शास्त्री से आशीर्वाद लिया और यज्ञ समिति को सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा, जबकि 28 फरवरी को हवन के साथ महायज्ञ का समापन होगा। इसके बाद उसी दिन संध्या में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
यहां महायज्ञ के दौरान लगे मेला में श्रद्धालुओं खासकर बच्चों की अच्छी खासी भीड़ रही। बच्चे चार्ट, झूला, गुपचुप आदि का भरपूर आनंद उठाए। महायज्ञ को सफल बनाने में मनोज सिंह, निरंजन सिंह, सुशील सिंह, नितेश सिंह, जेपी सिंह, अनिल सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply