Advertisement

माँ दुर्गा व् माँ काली प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन के साथ यज्ञ सम्पन्न

प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व सांसद, विधायक, महाप्रबंधक आदि शामिल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर मे माँ दुर्गाव् माँ काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति 22 फरवरी को की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरजा शंकर पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर यज्ञ सम्राट जगदीश दास उर्फ मारुति बाबा के नेतृत्व में वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ आहुतियां दी गयी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं आस-पास क्षेत्र के लोगों ने यज्ञ के पूर्णाहुति में भाग लिया। इस खास मौके पर यहां का अद्भुत नजारा था। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह अपनी धर्मपत्नी तथा माता के साथ पूजा और हवन में शामिल हुए। माँ दुर्गा और काली से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किए।

मौके पर विधायक की माता रानी सिंह, ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बाजार के समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, अजय कुमार सिंह, रश्मी सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, राजन साव, हरेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह, बैजनाथ सिंह, पिंटू सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील सिंह, अरूण सिंह, संतन सिंह, सुभाष बरनवाल, आनंद विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *