Advertisement

गुवा बाजार सहित विभिन्न दुर्गा मंडप में की गई मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार सहित विभिन्न दुर्गा मंडप मे शरद पूर्णिमा को ले 6 अक्टूबर को महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान गुवा बाजार में दुकानदार समिति तथा कल्याण नगर के दुर्गा मंडप, विवेक नगर दुर्गा मंडप, कैलाश नगर दुर्गा मंडप, प्रीपेड कॉलोनी दुर्गा मंडप, रामनगर दुर्गा मंडप, हिरजीहाटिंग दुर्गा मंडप तथा नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी दुर्गा मंडप में मां श्रद्धालुओं द्वारा माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

बताया जाता है कि गुवा के नानक नगर स्थित नव युवक संघ द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा कर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। वही गुवा बाजार समिति में दुर्गा साहू, राजा बिहारी, सोनू साव, पिंटू ठाकुर, जैकी गुप्ता, मनोज साहू, अनिल बिहारी, अमित दास, सूरज गुप्ता, पियूष साव, गोलू अग्रवाल, चिंटू मल्लिक, बसंत प्रसाद, रवि मालुवा, विनय प्रसाद, गणेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *