Advertisement

मां काली मंदिर में पूजा-पाठ व हवन व् पार्क में पौधरोपण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो-चंद्रपुरा मार्ग पर कल्याणी स्थित माँ काली मंदिर में 23 अगस्त को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्क में उपस्थित सीसीएल अधिकारीयों द्वारा पौधरोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो अमावस्या के उपलक्ष्य में परियोजना में स्थित मां काली मंदिर की पूजा-पाठ व हवन का आयोजन किया गया। साथ ही बृहद रूप से भंडारा का आयोजन किया गया। पूजा समारोह में आए अतिथियों का स्वागत एसडीओसीएम के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने बुके व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने कहा कि मां काली की कृपा से परियोजना काफी अच्छे ढंग से चल रही है। मां की कृपा से परियोजना को जल्द ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल जाएगा जिससे माइंस का विस्तार संभव होगा। उन्होंने भव्य आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की।
यहां महाप्रबंधक सिन्हा व उनकी धर्मपत्नी सहित महिला क्लब की सदस्यों ने स्थानीय पार्क में पौधरोपण कर रहिवासियों से पौधा लगाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक एम. महंती, परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद, कथारा कोलियरी पीओ एस के झा, ढोरी के क्षेत्राधिकारी उत्खनन उमेश कुमार पासवान, खान प्रबंधक राजीव कुमार, परियोजना अभियंता उत्खनन कुमार अमित, परियोजना अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अभिषेक कुमार, विक्रय व प्रेषण प्रबंधक जसपाल सिंह, बीसीसीएल से आए परियोजना अभियंता अखिल उज्जवल, परियोजना अभियंता मधुरंजन कुमार, प्रबंधक एचआर सुरेश कुमार सिंह, मो. तौकीर आलम, उप समादेष्टा सीआईएसएफ गारा अभिलाष, निरीक्षक अपराध संतोष तिवारी, प्रबंधक असैनिक रामलखन कुमार, प्रबंधक उपेन्द्र कुमार, रमन श्रीवास्तव आदि अधिकारियों, महिला क्लब की सदस्यों सहित मनोज कुमार सिंह, नारायण महतो, नकुल महतो, मुरारी सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, लक्ष्मण साहू, राकेश गुप्ता, नरेश महतो, मदन कुमार सिंह, कृष्णा गोप, चंदन कुमार गिरि, शिवपूजन स्वर्णकार, अजमुल अंसारी, पीओ के वरीय निजी सहायक जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, पंसस रविंद्र कुमार गिरि, कैलाश ठाकुर, मुकेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया तथा माँ काली का जयकारा लगाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *