प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Patarvar block) के हद में अंगवाली ग्राम के नहर उस पार पूजा-स्थल पर ग्रामदेवता ‘बन्हेबाबा’ की पूजा-अर्चना 19 जुलाई को पारंपरिक तरीके व विधि विधान से किया गया। गांव के लोग देवता से मांगी हुईं मन्नते पूरी होने से ग्राम देवता को दूध अर्पण किए।
ग्राम देवता के पूजा के अवसर पर अधिकांश ग्रामीण रहिवासियों ने परंपरा के अनुसार सफेद बकरा व सफेद मुर्गे की बलि चढ़ाई। बलि चढ़ाने के बाद उसे प्रसाद स्वरूप गांव से बाहर ही खाने की परंपरा है।
नाया पूजारी मदन सिंह, गोडायत रामधन महली, शोखा बाबा उर्फ आनंद रजवार आदि ने ग्राम देवता की पूजा की। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण बुजुर्ग, युवक,बच्चे उपस्थित थे, जो सामूहिक रूप से बन्हेबाबा की आराधना कर गांव की सुख-समृद्धि, लोगों के निरोग रहने, उन्नत खेती के लिए प्रार्थना की।
कई पंचायत प्रतिनिधि व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित होकर देर शाम तक पूजा का दृश्य देख रहे थे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थी।
![]()












Leave a Reply