Advertisement

मां की पंचम स्वरूप स्कंद माता की हुई पूजा-अर्चना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित खत्री टोला, बाजार टांड़ सहित कई स्थलों में माता के पंचम स्वरूप सकन्द माता की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली, झुंझको, चलकरी, चांदो, खूंटा, चांपी, खेतको आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में 30 सितंबर को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंद माता की पूजा-अर्चना विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संध्या आरती के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। यहां पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो दर्शकों को चकाचौंध कर देती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *