Advertisement

वासंती चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा

शैलपुत्री देवी पार्वती की सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन व् पूजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल में भारतीय नववर्ष एवं वासंती चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन 19 मार्च को देवी मंदिरों में देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गयी। इस दौरान शैलपुत्री देवी पार्वती की वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् मंत्र का जाप कर भक्तों ने देवी की आराधना की और आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री पार्वती सहित देवी दुर्गा के विभिन्न विभूतियों की श्रद्धालुओं ने पूजा – अर्चना की।पर्वत राज हिमवान की पुत्री होने के कारण ही इनका एक नाम पार्वती पड़ा। इन्हीं देवी पार्वती का विवाह देवाधिदेव शंकर से हुआ था।

सोनपुर में शैलपुत्री पार्वती व् शिव को समर्पित उमा महेश्वर मंदिर, आपरुपी गौरी शंकर मंदिर एवं मही नदी किनारे सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर में शैल पुत्री देवी पार्वती की भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा की। बताया जाता है कि सबलपुर बभनटोली के शांतिधाम योगिराज गोरखाई नाथ परिसर में अवस्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव परिवार के साथ स्थापित देवी पार्वती की प्रतिमा का भी दिन भर भक्तों ने दर्शन किया। राहर दियारा चौक स्थित दुखहरनी माता मंदिर एवं सप्त मातृका भवानी मंदिरों में भी संध्याकालीन बेला में दीप प्रज्वलित किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *