प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बंगला सावन संक्रांति उपरांत भाद्र प्रतिपदा 17 अगस्त को सर्पों की देवी विषहरनी मां मनसा देवी की पूजा विधि-विधान से की गई। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव में एक दर्जन से अधिक रहिवासियों के घर में मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।
जानकारी के अनुसार अंगवाली के नहर उस पार स्थित आनंद रजवार उर्फ शोखाबाबा सहित अन्य आयोजक गत वर्ष की स्थापित मां मनसा की प्रतिमा का 17 अगस्त को स्थानीय जलाशय में विसर्जित की और उक्त स्थल पर नई प्रतिमा को स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गांव में जोरियाधार मोहल्ला, सड़क टोला, ठाकुर टोला, कदम टोला, महली टोला, पिपरा टोला आदि स्थलों में एक दर्जन से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की गई।
बताते हैं कि, व्रतधारी दर्जनों महिलाएं नहरघाट से स्नान कर शोखाबाबा के यहां तक दंडवत (शाष्टांग नमस्कार) करती देवी स्थल तक पहुंची। सभी आयोजक तालाब से जलयुक्त कलश लाए और व्रतधारी पूजा क्रमवार पूजा करती रहीं। अर्धरात्रि को निशि पूजा बतौर बकरे व बत्तख की बलि चढ़ाई गई। रात भर बंगला मनसा मंगल गान ढोलक, झाल की ताल पर गूंजते रहे।
कदम टोला के आयोजक नरेश कपरदार (गुणी) ने बताया कि उसने एक विषैले गेहुंमन सांप को पकड़े हुए है, जिसे प्रतिमा विसर्जन के दिन 18 अगस्त को चौक पर सभी रहिवासी श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगा।
![]()













Leave a Reply