Advertisement

नवरात्र के छठे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा व् डांडिया, गरबा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। शारदीय नवरात्र के छठवे दिन 27 सितंबर को श्रद्धालू भक्तों द्वारा झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर स्थित नवनिर्मित देवी मंदिर परिसर में माँ कूष्मांडा माता की पूजा की। पूजा के उपरांत यहां श्रद्धालू भक्तों खासकर मातृ शक्ति द्वारा डांडिया एव गरबा का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक चले डांडिया गरबा के बाद बेस्ट ड्रेस व् बेस्ट गरबा प्रस्तुत करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा माँ के नवरात्र गुजराती समाज रांची द्वारा परम्परागत तरीके से मोहत्सव मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आरती एवं प्रसाद से तथा समापन भी आरती एवं प्रसाद से किया जाता है।

मौके पर गुजराती समाज रांची के आनंद भाई मानेक, दिलीप भाई वाढेर, हरिश दोषी उर्फ राजू भाई, निलेश चौहान, हिमांशु मेहता, राजेश चौहान, ललित राठौर, जयंत परमार, मंगला बेन राठौर, भावना चौहान, डॉ दीपक चौहान, बीनू ठक्कर, हितेश सोलंकी, सागर वाढेर, हितेश चोहान, निधि टैंक सहित समस्त गुजराती समाज के गणमान्य महिला पुरुष व् बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी जैन समाज झारखंड के मीडिया प्रभारी हरीश दोषी उर्फ राजु भाई ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *