Advertisement

नवरात्रा के दूसरे दिन मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा,अर्चना विधि विधान से की गई।

मुख्य पुजारी आचार्य संतोष चटर्जी ने दुर्गा सप्तशती की दूसरे दिवसीय पाठ संपन्न कराया। श्रद्धालु माताओं ने रात को समूह बनाकर मंदिर परिसर में घंटों माता गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली द्वारा धार्मिक भजन गाए गये। सामूहिक आरती के दौरान श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हुए।

मौके पर गौरीनाथ कपरदार, दामु मिश्रा, माथुर साव, राम कपरदार, संजय मिश्रा, संघर्ष मिश्रा, दशरथ मिश्रा, जीवन साव, मंटू मिश्रा, सुबोध मिश्रा,भोला डे, राजीव मिश्रा, सुगन नायक, अंजनी पाल, बैजनाथ पाल, महावीर पाल सहित सैकड़ो छोटे बच्चे, बच्चियां भी मां दुर्गा की आरती में शामिल थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *