Advertisement

पहाड़ी घाटी वन देवी मंदिर में द्वितीय दिन मां ब्रहाचारिनी की पूजा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा-मनोहरपुर मार्ग पर पहाड़ घाटी मां वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि द्वितीय दिन 10 अप्रैल को मां ब्रहाचारिणा की पूजा की गयी।

इस अवसर पर मां वन देवी मंदिर के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने मां  ब्रहाचारिणा की अराधना अगरबत्ती और फूल चढ़ाकर की। मां ब्रहाचारिणी पूजा पाठ आराधना कर गांव घर ग्रामीणों के लिए सुख शांति का कामना की गई।

तृतीय दिन मां चंद्रा घंटा पूजा के दिन मुख्य अतिथि  घाटकुरी रुंगटा माइन्स प्रबंधक धर्मेद्र कुमार रहेंगे। वहीं आगामी 16 अप्रैल को खीर का वितरण तथा 17 अप्रैल को घाटी मां वन देवी मंदिर कमिटी के सौजन्य से महाभोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मैके पर संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू , सचिव झरनी दास, पुजारी सहयोगी नवी दत्त महापत्रो, विमला बोदरा, मंगल बोयपाई, अजय बोदरा, सोमवारी हस्सा, मंजू चम्पीया, सुदेश लोहार, संकीर्तन बोसा, विभीषण बोसा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *