Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 22 फरवरी को धूमधाम से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ डे ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सर्व धर्म प्रार्थना में प्राचार्य, स्काउट गाइड के शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बी आर डे ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए लॉर्ड पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

उनके संघर्ष को याद किया। बच्चों से उनके पदचिह्नों पर चलने का उन्होंने आह्वान किया। विश्व चिंतन दिवस के महत्व व उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लाभ पर भी प्रकाश डाला। स्काउट व गाइड के प्रयासों को सराहा व बच्चों को अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम से सांप्रदायिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यालय के बच्चों के सहयोग से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *