Advertisement

स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व जनसंख्या दिवस सह परिवार स्वास्थ्य मेला के अवसर पर 11 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उप प्रमुख सीमा देवी, सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, 20 सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, डॉ कुंदन राज (डबल्यूएचओ), मुकेश कुमार ठाकुर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मंच का संचालन तपेश्वर सिंह ने किया।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 11 जुलाई को पूरे विश्व जनसंख्या दिवस मान रही है। जिसका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। कहा गया कि युवा पहले से ही बदलाव की राह पर है, लेकिन उन्हें बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ज्यादा बच्चे होने से सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, बेरोजगारी एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

वक्ताओं ने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों का प्रयोग कर मनचाही गर्भावस्था को रोक सकते हैं। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण के उपाय, छोटे परिवार सुखी परिवार पर विस्तार से जानकारी दी गई और रहिवासियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि सीमित परिवार से समाज और देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एएनएम, सहिया साथी, कोऑर्डिनेटर एवं अस्पताल कर्मी सहित काफी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *