Advertisement

प्रेम रावत के संदेश को लेकर अंगवाली में निकली विश्व शांति रैली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विश्व शांति को लेकर गुरु प्रेम रावत के संदेशों के प्रचार, प्रसार को लेकर 22 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में रैली निकाली गई। रैली में गुरु भक्त के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष रहिवासी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार विश्व शांति को लेकर गुरु प्रेम रावत की रैली अंगवाली के विभिन्न मुहल्ले का भ्रमण किया। अंगवाली केन्द्र के मुख्य सचेतक मदन पाल के नेतृत्व में निकाली गयी रैली अंगवाली केन्द्र के माध्यम से शांति जागरूक अभियान 14 टोला मे 4 किलो मीटर दूरी तय की। रैली में 22 प्रेमी भाग लिए और गुरु प्रेम रावत का कार्ड आमजनों को देकर उन्हें संस्था से परिचित कराया गया। जिससे प्रेरित होकर अधिक से अधिक रहिवासी संस्था के जुड़ने लगे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *