Advertisement

विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति का किया गया पुनर्गठन

नवगठित समिति के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद, उपाध्यक्ष बने विनोद

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित हरिहरनाथ न्यास समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुकेश बनाये गये।

इससे पूर्व न्यास समिति के अध्यक्ष बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय थे। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने बीते 28 अगस्त को नवगठित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची पर हस्ताक्षर किया, जिसमें बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुकेश को मनोनीत किया गया है।

वहीं विनोद कुमार सिंह उर्फ विनोद सम्राट को उपाध्यक्ष तथा विजय कुमार सिंह लल्ला को पुनः मंदिर का सचिव बनाया गया है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह को सह सचिव तथा निर्भय कुमार सिंह को एक बार फिर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिटर मिथिलेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष और कृष्णा प्रसाद महतो, दिनेश साहनी, गणिनाथ राय, चंद्रभूषण तिवारी एवं पूर्व मुखिया त्रिभुवन राय को सदस्य मनोनीत किया गया है।

उक्त मनोनयन पर न्यास समिति के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों को धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार सिंह, बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र गुप्ता तथा विधान पार्षद जीवन कुमार, भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, अभय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, आरएसएस के ठाकुर आदि।

गौतम कात्यायन, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार, अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, धर्म जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश कुमार सिंह एवं हिंदू जागरण उत्तर बिहार के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार सिंह यादव आदि ने साधुवाद दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *