Advertisement

ढ़ोरी मे राजभाषा के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन

अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी जीएम कॉलोनी स्थित अघिकारी कलब में एक जुलाई को राजभाषा के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक रंजय सिंहा ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें ताकि राजभाषा का विकास शत – प्रतिशत हो। उन्होंने कहा कि राजभाषा को बढ़ाने का यही एक सशक्त माध्यम है, जिससे कंपनी के कार्य और अधिक हिन्‍दी में संभव हो सके।

कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के वरीय शिक्षक एसबी सिंह व एसके शर्मा ने कहा कि हाल के वर्षो में सभी विभागों में राजभाषा का सकारात्‍मक विकास हुआ है। कहा कि अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग किया जाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। स्‍वागत भाषण एसओपी प्रतुल कुमार जबकि धन्‍यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक माला देवी ने की।

कार्यशाला के सफल आयोजन में कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, यूनियन नेता धीरज पांडेय सहित अरूण कुमार का विशेष रूप से योगदान रहा। मौके पर बड़ी संख्या मे सीसीएल अधिकारी व् कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *