Advertisement

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के रजिस्ट्री बाजार में स्थित सोनपुर नगर मंडल भाजपा कार्यालय में 29 जुलाई को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की विस्तार से भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं संचालन उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। कार्यशाला की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत मां के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्दे मातरम से किया गया। आयोजित कार्यशाला में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अभय कुमार सिंह ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार के कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर किए गए कार्यों की जानकारी देने का आग्रह किया। सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेमनारायण सिंह ने कहा कि बूथ पार्टी की सबसे मजबूती इकाई है। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बताए गए सभी निर्देशों को कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाए। उन्होंने सामाजिक समीकरण बनाकर बूथों को मजबूत करने के लिए कार्य करने पर बल दिया।

कार्यशाला में नगर मंडल सोनपुर के भाजपा मोर्चा की घोषणा की गई। युवा मोर्चा के रूप में अरुण कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा के रूप में केदार गुप्ता, किसान मोर्चा के रूप में मृत्युंजय कुमार सिंह, महिला मोर्चा के रूप में राणा विमल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के रूप में अनवर अली, अनुसूचित जाति मोर्चा के रूप में राजेश कुमार राज को मनोनीत की गई। सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी को अंग -वस्त्र से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ज्ञानसागर सिंह ने किया।

मौके पर सुनील दुबे, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राजेश सोलंकी, सत्येंद्र नारायण सिंह, महामंत्री महेश कुमार, मंत्री कृष्णनंदन दास, सुनीता देवी, कांति देवी, दुर्गा दास, उमा शंकर सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह, मिथलेश्वर सिंह, कुमुद कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *